फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भव्य भगवा वाहन शोभा यात्रा से भक्तिमय हुआ शहर

Sat, 04 Apr 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15-रोहतक के रेलवे रोड पर भगवा वाहन शोभा यात्रा में हिस्सा लेते भक्तजन। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदी परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को आकर्षक व भव्य भगवा वाहन शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजन व हनुमान की आरती के साथ किया गया।
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुक्रवार को शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। माता दरवाजा, बाबरा मोहल्ला, केवल गंज, शिव चौक, इंदिरा मार्केट, दुर्गा भवन मंदिर, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, अप्रोच रोड, झज्जर रोड व आर्य नगर से संघ कार्यालय हुड्डा कॉम्प्लेक्स पहुंची।
विज्ञापन

संत समागम की ओर से भगवा ध्वज का पूजन कर यात्रा को प्रारंभ किया गया। यात्रा के दौरान भक्तजनों ने जय श्री राम, जय बजरंग बली व भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
भव्य शोभा यात्रा में अनेक कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति, श्रद्धालुओं व समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भगवा ध्वजों से सुसज्जित वाहनों की लंबी शृंखला, भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों की धुन व पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे शहर को एक आध्यात्मिक एवं राष्ट्र भक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें