फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 कालोनियों की फाइल शासन ने लौटाई, अब 112 को वैध कराने को भेजी

Sun, 27 Mar 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
नगर के आवास विकास काॅलोनी में खुले नाले से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन

विज्ञापन
53 अनाधिकृत कालोनियों को वैध करने के लिए नगर निगम की ओर से शासन को भेजी गई फाइल लौटा दी गई है। शासन ने खामियां निकालकर फाइल को वापस लौटा दिया है। इन कालोनियों को अभी मंजूरी नहीं मिल सकी है। अब दोबारा से निगम ने शासन को 112 कालोनियों को वैध करने के लिए फाइल भेजी है। उम्मीद है कि इन कालोनियों को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इस तरह जल्द ही 112 नई कालोनियां बढ़ सकती हैं और इससे शहर का दायरा भी बढ़ेगा। 

नगर निगम ने शहर की 53 अनाधिकृत कॉलोनियों को छह महीने पहले चिह्नित किया था और उनकी फाइल शासन को भेजी गई थी। इनमें सभी नियमों को पूरा कराया गया। दावा है कि इन कालोनियों में पार्क, सड़क, पीने के पानी की सुविधा के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था, मंदिर तक का निर्माण पूरा कराया गया।
विज्ञापन


निगम हाउस  की बैठक में इन सभी कालोनियों को वैध कराने का प्रस्ताव पास कराने के बाद ही फाइल शासन को भेजी गई थी। लेकिन शासन ने उन कालोनियों की फाइल को लौटा दिया। इनमें कालोनियों का एरिया बड़ा होने की बात कही गई और उसे छोटा करने के लिए कहा गया। निगम अधिकारियों ने फिर से मशक्कत शुरू की और अब फिर से 112 कालोनियों की फाइल शासन को भेजी है। इन कालोनियों में सभी नियमों को पूरा कराया गया ताकि शासन की ओर से फिर कोई आपत्ति नहीं की जाए। अगर शासन से उन कालोनियों को मंजूरी मिल जाती है तो शहर का दायरा काफी बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


नगर निगम ने 112 कालोनियों को वैध कराने के लिए फाइल शासन को भेज दी है। जिनको वहां से मंजूरी मिलनी है। हालांकि इससे पहले 53 कालोनियों के लिए फाइल भेजी गई थी, लेकिन उसको कुछ खामियां होने के कारण वापस कर दिया गया। 
केके वार्ष्णेय, एटीपी नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें