रोहतक। रविवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो कमेटी की बैठक यूनियन कार्यालय नया बस स्टैंड पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान नरेश सिवाच ने की जबकि संचालन राज्य उपाध्यक्ष एवं डिपो सचिव जयकुंवार दहिया ने किया। बैठक में डिपो कमेटी के सभी सदस्यों ने भागेदारी की।
यूनियन के महासचिव सुमेर सिवाच व राज्य कार्यालय सचिव सतबीर मुंडाल ने कहा कि हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के नाम पर जॉब सिक्योरिटी देना था।इससे कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के नाम से चुनाव में थोक में वोट लेने का काम किया, जो आज हरियाणा की सरकार भूल कर जगह-जगह पूरे हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने का काम कर रही है। इसका उदाहरण रोहतक पीजीआई में वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों को जबरदस्ती गैर हाजिर दिखा कर नौकरी से निकालने का आदेश है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने इन आदेशों की घोर निंदा करते हुए प्रस्ताव पास किया गया और सरकार से यूनियन मांग करती हैं कि हरियाणा सरकार इन आदेशों को तुरंत वापिस ले। अन्यथा रोडवेज के कर्मचारी एकजुट होकर सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
इस मौके पर राज्य कार्यालय सचिव सतबीर मुंडाल, डिपो प्रधान नरेश सिवाच, डिपो उप प्रधान प्रदीप हुड्डा, कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह, सह सचिव राजीव कुमार और डिपो ऑडिटर जयबीर फौजी मौजूद रहे।