फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लड़की के ममेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या, तीनों नाबालिग दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी में 21 साल के हलवाई जयदेव की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग युवकों को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि एक नाबालिग लड़की का ममेरा भाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह उसकी बहन को परेशान करता था, नहीं माना तो दो दोस्तों के साथ मिलकर हमला किया था। पुलिस ने सोमवार को तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जहां से बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली।
रेलवे रोड निवासी सुशील ने रविवार को शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि उसकी तीन बेटी व तीन बेटे हैं। पत्नी का देहांत हो चुका है। छोटा बेटा जयदेव जनता कॉलोनी में हलवाई का काम करता था। रविवार सुबह घर से 9 बजे काम पर गया था तो रास्ते में कॉलोनी के अंदर पीपल वाली गली में तीन युवकों ने डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

वे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और घायल बेटे को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जयदेव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
मृतक की बहन से पूछताछ में मिला सुराग, पुलिस ने धर-दबोचा
घटनास्थल पर पहुंची सीआईए की टीम ने जयदेव की बहन सीमा से पूछताछ की। सीमा ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के फोन पर एक लड़की का फोन आया था। इस बात को लेकर लड़की के ममेरे भाई ने जयदेव से कहासुनी भी की थी। इसके अलावा, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मिलकर दबिश दी और लड़की के ममेरे भाई को काबू कर लिया। इसके बाद उसके दो दोस्तों को भी दबोच लिया। जांच में हिरासत में लिए गए लड़की के ममेरे भाई ने कहा कि जयदेव को पहले भी समझाया था लेकिन नहीं माना, इसलिए डंडों से हमला किया था।
जयदेव के भाई अजीत के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके भाई के सीने की हड्डी टूट गई थी। सीने पर डंडों से वार किया गया था।
जयदेव हत्याकांड में तीन नाबालिग युवकों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। बोर्ड ने तीनों को बाल सुधार गृह भेजा है।
- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें