फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई में दवाओं की कमी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Tue, 07 Oct 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15 पीजीआई ओपीडी के औषधालय के बाहर दवाई लेने के लिए मरीजों की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई ओपीडी में दवाओं की कमी से मरीज परेशान हैं। अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद भी आधी दवा मिल रही है। मरीजों को आधी दवा बाहर से लेनी पड़ रही है। कई मरीज तो सारी दवाएं ही बाहर से खरीदने को मजूबर हैं। मरीज सस्ती दवा व इलाज के लिए दूर-दराज से पीजीआई आते हैं। ऐसे में गरीबों की जेब पर असर पड़ रहा है। पीजीआई प्रशासन का मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने का दावा हवाहवाई है। मरीजों का कहना है कि सस्ते इलाज के लिए पीजीआई में आते हैं लेकिन यहां की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।
विज्ञापन


पेट में इंफेक्शन की दवा लेने आया हूं। दो ही दवा मिल पाई है। अन्य दवाएं बाहर से खरीदने को कहा गया है। पीजीआई में इलाज की व्यवस्था सही नहीं है। - मोहित, करनाल
-
पीजीआई में सस्ता व बेहतर इलाज मिलेगा, इसलिए यहां इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। आधी दवा बाहर से लेनी पड़ रही है। - रोहित, मुंगान
विज्ञापन

-
झज्जर से पीजीआई में इलाज के लिए आई हूं। पर्ची पर लिखी दवाओं में से कई तो बाहर से लेनी पड़ रही है। इलाज व्यवस्था सुनकर यहां आते हैं लेकिन पीजीआई की हालात खराब है।- संतरा, झज्जर
-
इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारी को इसकी व्यवस्था देखनी चाहिए। अगर दवा की समस्या है तो समाधान किया जाएगा। - डॉ एसके सिंघल, पीजीआई निदेशक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें