फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पैसे जमा करने गए फर्नीचर मिस्त्री से 60 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के नजदीक एसबीआई की शाखा में पैसे जमा कराने गए फर्नीचर मिस्त्री के एक व्यक्ति 60 हजार रुपये ठग कर चंपत हो गया। इस संबंध में आर्य नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पटेल नगर निवासी अशोक कुमार ने दी शिकायत में बताया कि 14 सितंबर को वह कोर्ट रोड स्थित एसबीआई की शाखा में अपने अकाउंट में 10 हजार रुपये जमा कराने गया था। वह पैसे जमा कराने के लिए बैंक का फार्म नहीं भर पा रहा था। तभी उसने साथ बैठे 55 से 60 साल के व्यक्ति से सहायता मांगी, जो सफारी सूट पहने हुए था। उस व्यक्ति ने कहा कि 10 हजार रुपये जमा कराने पर ब्याज कम मिलेगा। अगर 60 हजार रुपये जमा करवाते हो तो ब्याज ज्यादा मिलेगा। उसने 50 हजार रुपये अकाउंट से निकाले और उस व्यक्ति को दोबारा अकाउंट में जमा कराने के लिए 60 हजार रुपये दे दिए। उस व्यक्ति ने कहा कि आप कुर्सी पर बैठो, मेरा बैंक में परिचित है। मैं केबिन में जाकर जमा करवाकर आता हूं। थोड़ी देर बाद उक्त व्यक्ति आया और उसने एक रसीद थमा दी। बोला पैसे आपके खाते में जमा हो गए हैं। रसीद लेकर वह घर आ गया। तीन दिन बाद वापस बैंक में गया और अकाउंट की जांच पड़ताल की। बैंक कर्मियों ने बताया कि 14 सितंबर को आपके अकाउंट में 60 हजार रुपये जमा नहीं हुए। जो रसीद आपकी दी गई है, उस पर आपका अकाउंट नंबर व मुहर भी नहीं है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। अब सोमवार को बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाकर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें