फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के लिए हत्या: पहले हाथ की नसें काटीं, आठ किमी दूर तालाब में फेंका, तीन दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

Sun, 12 Sep 2021 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी की फुटेज लगी। फुटेज में एक युवक बाइक लिए खड़ा है, जबकि तीन फुटपाथ पर बैठे हैं। पुलिस ने फुटेज में आए युवक की जांच करवाई। इसके बाद अटायल निवासी जसवंत, इस्माईला निवासी दीपक व दहकौरा निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चाकू, बाइक व खून से लथपथ कपड़े बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्टी के लिए दोस्त ने 200 रुपये नहीं दिए तो तीन युवकों ने फिल्मी स्टाइल में पहले उसके दोनों हाथों की नसें काटीं, उसके बाद बेहोशी की हालत में बाइक की सीट पर बांधकर आठ किलोमीटर दूर गांधरा गांव में ले गए थे। शव पानी के ऊपर न आए, इसके लिए शव को ईंटों से बांधकर तालाब में फेंका दिया था।

विज्ञापन


यह खुलासा आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में हुआ है। शनिवार को सांपला पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 9 सितंबर की रात करीब आठ बजे गांधरा गांव के तालाब में सांपला के खिलौना विक्रेता देवेंद्र उर्फ तोता (25) का शव मिला था। मां की शिकायत पर पुलिस ने सांपला के चार युवकों के खिलाफ शक के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने देवेंद्र की हत्या के आरोप में अटायल निवासी जसवंत उर्फ जोकर उर्फ लंबू, इस्माईला निवासी दीपक उर्फ मोटा व झज्जर के दहकौरा निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है।

तीन घंटे में जिगरी दोस्त बन गया जानी दुश्मन
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे देवेंद्र उर्फ तोता घर पहुंचा। आधा घंटे बाद दोस्त जसवंत, दीपक व सूरज के पास पहुंच गया। चारों ने शराब पार्टी करने का मन बनाया। करीब छह बजे चारों इस्माईला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और पार्टी शुरू हो गई।
विज्ञापन


पार्टी के दौरान तय किया गया कि चारों दोस्त 200-200 रुपये देंगे। इसी बीच देवेंद्र ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इससे जसवंत ज्यादा नाराज हो गया। उसने दीपक व सूरज की तरफ इशारा किया। दोनों ने देवेंद्र के हाथ पकड़ लिए, जबकि जसवंत ने चाकू से उसके दोनों हाथों की नसें काट दीं।

बेहोश होने पर बाइक पर बांधकर ले गए गांधरा
नस काटने से देवेंद्र बेहोश हो गया। तीनों युवकों ने तय किया कि जल्द देवेंद्र को ठिकाने लगाया जाए, हालांकि उस समय तक वह जिंदा था। तीनों ने उसे बाइक पर सीट पर बैठाया। गिर न जाए, इसके लिए परने से बाइक स्टार्ट कर जसवंत को बांध दिया। इसके बाद उसे लेकर गांधरा की तरफ चल पड़े। रास्ते में मोड़ पर देवेंद्र बाइक से नीचे गिर गया।

जसवंत ने उसे उठाया और बाइक पर आगे टंकी पर बैठाया। इसके बाद जोहड़ आ गया। आरोपी ने बाइक खड़ी की और देवेंद्र के शरीर के साथ रस्सी से ईंटें बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया। इसी बीच किसी ने उसे ऐसा करते देख लिया। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। रात करीब आठ बजे देवेंद्र की मां को मौके पर बुलाकर शनाख्त करवाई गई।

सांपला के युवक देवेंद्र उर्फ तोता की हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मात्र 200 रुपये के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। अदालत में पेश कर उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयोग चाकू, बाइक व आरोपियों के खून से लथपथ कपड़े बरामद किए जाएंगे। - इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, सांपला थाना प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें