फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरा रहा कोर्ट परिसर पार्किंग ट्रायल का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोर्ट परिसर की पार्किंग समस्या का समाधान तलाशने की दिशा में बुधवार को नई व्यवस्था के ट्रायल का पहला दिन राहत भरा रहा। पहले दिन कुछ खामियां सामने आई। इन्हें वीरवार को दूर किया जाएगा। यह ट्रायल 10 दिन चलेगा। इसके बाद नई व्यवस्था का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कोर्ट परिसर के आसपास वाहनों की भीड़ कुछ अलग नजर आई। उपायुक्त निवास की ओर चार पहिया वाहन खड़े किए। इसी के पास कोर्ट की दीवार के साथ-साथ दोपहिया वाहन खड़े किए गए। लघुसचिवालय के साथ वाली सड़क आवागमन के लिये खुली रही। यही नहीं, कोर्ट के सामने नर्सरी के साथ की सड़क को भी खाली कराया जा रहा है। यह दोनों ओर की सड़क वीरवार से आवागमन के लिए पूरी तरह खुल जाएगी। पार्किंग की इस नई व्यवस्था को लेकर ज्यादातर अधिवक्ताओं ने काफी हद तक सफल बताया। कुछ समस्याएं रही। इनका समाधान किये जाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने बताया कि पार्किंग का दस दिन का ट्रायल होना है। बुधवार को पहले दिन काफी राहत रही। नई व्यवस्था की खामियां तलाशी जा रही हैं। इन्हें जल्द दूर कर पार्किंग की बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें