फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू का अमृतसर के बीच फाइनल मैच आज

Sat, 17 Jan 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
37...एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का फाइनल मैच जीएनडीयू अमृतसर व एमडीयू के बीच शनिवार को होगा। सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में एचपीयू शिमला को हराकर एमडीयू फाइनल में पहुंची।
एमडीयू की गेंदबाज गुलशन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत एमडीयू ने सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को पांच विकेट से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक डॉ. कपूर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एमडीयू रोहतक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की टीम 19.3 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। एमडीयू की ओर से गुलशन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि वंशिका ने दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एमडीयू की टीम ने 17.2 ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। नित्या ने 20 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेली जबकि गुलशन ने 17 एवं निशु ने 13 रनों की पारी खेली।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) अमृतसर ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को 16 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जीएनडीयू अमृतसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बनाए।
वंशिका यादव ने 33 गेंदों में नाबाद 36 रन व अंजलि ने 32 रन बनाए। जवाब में कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम 20 ओवर में 120 रन ही बना सकी। जीएनडीयू की मुस्कान सैनी ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल, सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल, क्रिकेट कोच मुकेश गोयल समेत अन्य ऑफिशल्स, खिलाड़ी,कोच और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

37...एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें