फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच फाइनल आज

Thu, 22 Jan 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36...एमडीयू के खेल परिसर में शुरू हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू परिसर में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस प्रतियोगिता में कोन्नेरू विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराकर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम रही।
फाइनल मुकाबला आज एमडीयू व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच होगा। बुधवार को दोपहर फाइनल मुकाबले के लिए एमडीयू रोहतक की अंजलि व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की साहिरा के बीच मुकाबला शुरू हुआ था।
विज्ञापन

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-एक सेट जीत कर मैच को डबल खिलाड़ियों के गेम में पहुंचा दिया। डबल खिलाड़ियों में भी एक-एक सेट जीत कर मैच बराबरी पर रहा। देर तक चले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जान लड़ा दी।
इसमें एक सेट मेसी दयानंद विश्वविद्यालय ने एवं एक सेट पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने अपने नाम किया। बराबर रहने के कारण यह मैच डबल खिलाड़ियों में पहुंच गया। डबल खिलाड़ियों के बीच मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद शाम हो गई।
बेड लाइट की वजह से यह मैच दोनों टीमों की सलाह से आज होगा। वीरवार को डबल के तीन सेट खेले जाएंगे। इसके दो सेट जीने वाली टीम अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप की विजेता बनेगी।


फाइनल मैच में एक अंक की गड़बड़ी से 30 मिनट रुका खेल
बुधवार को एमडीयू व पंजाब विवि चंडीगढ़ के बीच चल रहे फाइनल मुकाबले में एक अंक को लेकर उठे विवाद से मैच 30 मिनट तक रुका रहा। मेजबान एमडीयू की खिलाड़ी अंजलि ने इनका विरोध करते हुए मैच खेलने से इनकार कर दिया। इसी बीच टीम की मैनेजर डॉ. कुसुम लता ने भी गलत अंक दिए जाने का विरोध किया। यह देख खेल स्पर्धा के तकनीकी हेड निखिल हुड्डा ने दोनों खिलाड़ियों को समझाने का प्रयास किया। इस पर न खिलाड़ी माने व न दर्शक। दर्शकों व तकनीकी हेड के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कैमरे की रिकॉर्डिंग जांची गई व गलत फहमी दूर की गई। विवाद के बाद कोर्ट के चारों कोनों पर लाइन मैन बैठाने पर मैच फिर शुरू हो पाया। यह मैच बराबरी पर रहा।
वर्जन
मैच में एमडीयू की खिलाड़़ी को एक अंक के लिए असमंजस की स्थिति बनी थी। वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद खिलाड़ी का संशय दूर हो गया। इस कारण कुछ देर मैच रुका रहा।
विज्ञापन

- तेजपाल, आयोजक सचिव, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस टूर्नामेंट।

36...एमडीयू के खेल परिसर में शुरू हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के

36...एमडीयू के खेल परिसर में शुरू हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के

36...एमडीयू के खेल परिसर में शुरू हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के

36...एमडीयू के खेल परिसर में शुरू हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता के

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें