फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्थान के विकास में सभी का साझा योगदान रहा : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
31...रोहतक के जाट कॉलेज में चौधरी छोटूराम के 145वें जन्मोत्सव में केंद्रीय राज्य कौशल विकास एवं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जाट शिक्षण संस्थान का इतिहास केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका योगदान स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण में भी उल्लेखनीय रहा है।
उन्होंने प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उप प्रधान धर्मराज महासचिव एडवोकेट नवदीप (मोनू) व कॉलेजियम सदस्यों कि प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी मिलकर संस्था को विकासात्मक पथ पर जिस प्रकार आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं, वह तारीफ के काबिल है।
विज्ञापन

बुधवार को जाट शिक्षण संस्थान में चौधरी छोटूराम की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित हुआ। यहां पहले दिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जाट शिक्षण संस्था में पहुंचने पर प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, धर्मराज, नवदीप ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपेंद्र ने कहा कि जयंत चौधरी की ओर से रोहतक में स्किल सेंटर की घोषणा करने का स्वागत करता हूं। अक्सर ऐसी घोषणाएं होती हैं मगर जमीन पर क्रियान्वयन नहीं होती हैं। जयंत चौधरी के पिता अजीत सिंह केंद्र सरकार में उड्डयन मंत्री थे तो उन्होंने 2013 में तीन एयरपोर्ट की घोषणाएं की थी मगर हिसार, करनाल व महम में एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार दे दी थी। महम का एयर पोर्ट यहां स्थानांतरण कर दिया गया। हिसार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब तक शुरू नहीं हुई। सत्ता में रहने वालों के पास अधिकार ज्यादा होते हैं। इस घोषणा के क्रियान्वयन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें