फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेत्रदान करने वाली सुनीता देवी के परिवार को किया सम्मानित

Fri, 30 May 2025 08:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30सीटीके14...स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्रदानी परिवार को शोक संदेश एवं प्रशंसा पत्र देते पूर्व न
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने नेत्रदान करने वाली शिवाजी कॉलोनी निवासी सुनीता देवी के परिवार को उनकी रस्म पगड़ी पर शुक्रवार को सम्मानित किया। मदनलाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व नेत्र अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रशंसा पत्र परिवार को सौंपा।
विज्ञापन

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. रमेश आर्य की ओर से भेजे गए शोक संदेश में सुनीता देवी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया और नेत्रदान करवाने के फैसले की सराहना की गई। इस मौके पर पूर्व नेत्र अधिकारी नीरज दुआ, नेत्रदान प्रेरक जगत सिंह गिल, राजेंद्र शर्मा, सिविल सर्जन कार्यालय से फार्मेसी ऑफिसर प्रमोद नांदल, डॉ. गोपाल कृष्ण, समाजसेवी दीपू नागपाल, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, मित्रगण और परिजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें