फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुरुक्षेत्र एकादश ने रोहतक एकादश को 70 रन से हराया

Fri, 30 May 2025 06:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। निशान कप अंडर-15 के तहत गोयल क्रिकेट क्लब रोहतक एकादश व कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी एकादश के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला निशान क्रिकेट मैदान करनाल में खेला गया। कुरुक्षेत्र एकादश ने रोहतक एकादश को 70 रन से हराया। सुप्रीत को मैन ऑफ द मैच व अश्विन को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र एकादश ने 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। कुरुक्षेत्र एकादश की ओर से अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए।
विराट ने 57 व जतिन ने 31 रन बनाए। रोहतक एकादश की ओर से अभिनव गुप्ता ने तीन व मयंक नहरा ने दो विकेट लिए। जवाब में रोहतक एकादश 32.2 ओवर में 165 रन ही बना सकी व कुरुक्षेत्र एकादश ने 70 रन से मैच जीता। रोहतक एकादश की ओर से नमन ने शानदार 61 रन व परी शर्मा ने 28 रन बनाए। कुरुक्षेत्र एकादश की ओर से सुप्रीत ने तीन व यथार्थ ने दो विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें