फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील तोड़कर चलाई जा रही थी फैक्टरी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा

विज्ञापन
फैक्टरी में सीलिंग की कार्रवाई करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव नयाबांस में मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने प्रदूषण विभाग द्वारा सील की गई फैक्टरी में मंगलवार को छापा मारा। जांच में फैक्टरी के अंदर विभाग द्वारा लगाई गई सील टूटी मिली। फैक्टरी मालिक दिल्ली निवासी अंकित व राकेश अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व प्रदूषण एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक जयभगवान ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि नयाबांस गांव में प्लाई एवं डार की फैक्टरी है। फैक्टरी को 1 अक्तूबर 2021 को प्रदूषण विभाग पंचकूला के आदेश पर बहादुरगढ़ स्थित विभाग के अधिकारी रवींद्र यादव द्वारा सील किया गया था। अब फैक्टरी का मालिक अंकित सील तोड़कर बिना अनुमति के चला रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रदूषण विभाग के अधिकारी रवींद्र को फोन करके मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ फैक्टरी के अंदर जांच पड़ताल की। जांच में बायलर व हिटिंग प्रेस पर लगी दो-दो सील, आरा मशीन पर लगी 7, प्लेनर, डिपिंग मशीन व जेनरेटर पर लगी एक-एक सील टूटी मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के मुताबिक मौके पर मौजूद दिल्ली के नांगलोई निवासी अंकित ने बताया कि उसने अपने साथी राकेश अग्रवाल के साथ मिलकर दो दिन पहले ही फैक्टरी चालू की थी। पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर फैक्टरी मालिक अंकित व राकेश अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व प्रदूषण एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें