फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रहण होने से 12 घंटे 40 मिनट तक बंद रहे मंदिरों के कपाट

विज्ञापन
18-मानसरोवर कॉलोनी ​स्थित नंद मंदिर के कपाट ग्रहण में बंद देखकर वापस लौटता श्रद्धालु। संवाद - फोटो : एसटीएफ की दो बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
रोहतक। चंद्र ग्रहण के चलते से मंगलवार को 12 घंटे 40 मिनट तक तमाम मंदिरों के कपाट बंद रहे। सुबह 6:20 बजे सूतक काल से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को 7 बजे कपाट खोले गए और मंदिरों में विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

नंद मंदिर के पुजारी महेश जोशी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के चलते ग्रहण का सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। नंद मंदिर के कपाट भी सुबह 6:20 बजे से ही बंद किए गए। शाम को ग्रहण समाप्ति तक कपाट बंद रहे।
इस बीच अनेक श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और कपाट बंद देखकर बाहर से ही लौट गए। मानसरोवर कॉलोनी स्थिति नंद मंदिर में आए श्रद्धालु अभिषेक ने बताया कि शाम को पूजा के लिए आए तो कपाट बंद मिले। शात साम बजे कपाट खुलेंगे और पूजा होगी। नंद मंदिर सहित अनेक मंदिर व धार्मिक स्थल में भजन कीर्तन भी किए गए।
विज्ञापन

-
श्रीभगवद धाम आश्रम में कीर्तन

पूर्णिमा व चंद्र ग्रहण के चलते जींद चौक स्थित श्रीभगवद धाम आश्रम में महामंडलेश्वर डॉ. गीता मनीषी राधा गिरि के सानिध्य में भजन कीर्तन किए गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। कीर्तन में श्रीहरि के भजनों पर घंटों तक श्रद्धालु झूमते रहे।

18-मानसरोवर कॉलोनी स्थित नंद मंदिर के कपाट ग्रहण में बंद देखकर वापस लौटता श्रद्धालु। संवाद- फोटो : एसटीएफ की दो बदमाशों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें