फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजीव गांधी खेल परिसर में होगा जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। यह समारोह जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित होगा।
मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक हुई। उपायुक्त ने बताया कि जिलास्तरीय समारोह राजीव गांधी खेल परिसर में होगा। उपमंडल मुख्यालय सांपला और महम में भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यातिथि के आगमन के बाद राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित विभागों को आयोजन स्थल की साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया। परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों का अभ्यास भी कराया जाए। उपमंडलाधीश आशीष कुमार को मुख्य मंच पर बैठने की व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए सिफारिशें चार अगस्त तक नगराधीश कार्यालय को ईमेल आईडी पर भेजनी होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग की अध्यक्षता में होगा। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शामिल होंगे। जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल और खेल विभाग स्टेडियम के शौचालयों को दुरुस्त करेगा। नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग अस्थायी शौचालयों का प्रबंध करेंगे, जबकि शिक्षा विभाग रंगोली तैयार कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें