बहादुरगढ़। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन इस बार 19 जनवरी सोमवार को बहादुरगढ़ खंड के गांव दुल्हेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अनूठी पहल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। डीसी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे।
बहादुरगढ़ के एसडीएम आईएएस अभिनव सिवाच ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें ताकि गांव का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।