28सीटीके26... पेड़ लगाने के लिए सिविल अस्पताल के सामने खोदे गए गड्ढे। संवाद
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल के सामने जहां कचरा डाला जा रहा है, वहां पौधे लगाए जाएंगे। एक पौधा मां के नाम मुहिम के तहत पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सीएमओ रमेश चंद्र के हाथों मंगलवार सुबह 9 बजे पौधे लगवाए जाएंगे।
वार्ड नंबर सात के पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि उनके वार्ड में सिविल अस्पताल के सामने लगातार कचरा डाला जा रहा था। नगर निगम के ठेकेदार के कर्मचारी रेहड़ियों में कचरा भरकर कॉलोनियों से लाते हैं और अस्पताल के सामने डालकर चले जाते। इसका वीडियो बनाकर डीसी धीरेंद्र खड़गटा को भेजा गया था। साथ ही, सीएमओ ने भी डीसी को लिखित शिकायत दी। निगम प्रशासन हरकत में आया और अब वहां पर कचरा नहीं डाला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के सामने उस जगह पर पौधा लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सोमवार को पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए। साथ ही, नाले की सफाई की गई। ब्यूरो