रोहतक। वक्फ बोर्ड को नियमों को ताक पर रखकर दी गई जमीन वापस लेकर सरकार किसे देगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सोमवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन से मिला। तय हुआ कि पूरे मामले को लेकर संयुक्त संसदीय कमेटी के चेयरमैन जगदम्बिका पाल से मिला जाए।
व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने बताया कि शहर ही नहीं, गांवों में भी वक्फ बोर्ड के अधीन जमीन है। सोमवार को रोहतक से उनके अलावा राकेश सचदेवा, हिसार से घनश्याम दास व जींद से मेघानाथ गुप्ता दिल्ली पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट के वकील से मुलाकात की। वकील ने बताया कि बिल के बारे में अब तक मिली जानकारी में यह पता नहीं लग सका है कि जो शामलात जमीन वक्फ बोर्ड को दी गई थी, वह अब किसे दी जाएगी। क्या यह जमीन केंद्र सरकार के पास जाएगी या राज्य सरकार को दी जाएगी। ब्यूरो