रोहतक। डॉक्टर से दवाई लेकर घर जा रहे साइकिल सवार को चार लोगों ने बुरी तरह पीटा व 12 हजार रुपये छीन लिए। घायल साइकिल सवार को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वालों की तलाश जारी है।
सुनारिया कला निवासी बिजेंद्र (48) ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार देर रात वह गोकरण में डॉक्टर से दवा लेने गया था। वहां से देर रात घर लौटते समय भिवानी चुंगी से चार लोगों ने रास्ता रोक लिया। मुंह पर कपड़ा लपेटे इन लोगों ने डंडों से पीटा व जेब से 12350 रुपये व मोबाइल फोन निकाल कर ले गए। मारपीट करने वालों ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही अपनी बाइक खड़ी की थी। इन पर बैठकर व भाग निकले। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।