विकास : करीब 2 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट पर खर्च होंगे 1.67 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । सुंदरीकरण के लिए नगर निगम की ओर से सोनीपत रोड पर सेक्टर में ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। अलग-अलग हिस्सों में बनने वाली ग्रीन बेल्ट के निर्माण पर कुल लगभग 1.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर हो चुका है।
नगर निगम के वार्ड 12 से पार्षद सुशील नांदल ने बताया कि सोनीपत रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर से ताऊ नगर की ओर लगभग 2 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर लगाया गया है। जून में इसके सुंदरीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
ग्रीन बेल्ट में दीवार निर्माण के अलावा ग्रिल भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य दो हिस्सों में होगा। एक हिस्से में नहर से हुडा पार्क के पास तक होगा जबकि दूसरे हिस्से में ताऊ नगर गली संख्या 18 के निकट तक सोनीपत रोड पर ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा।
दोनों कार्यों के कुल 167.34 लाख रुपये की राशि खर्च आने का अनुमान है। नांदल के अनुसार टेंडर होने के बाद जल्द ही इसका काम शुरू होने वाला है। इसके निर्माण से सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट और भी आकर्षक लगेगी। तीन महीने में कार्य पूरा होने की उम्मीद है।