फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड पर निगम पहुंचा रैंप तोड़ने, दुकानदारों ने किया हंगामा

Wed, 03 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36...किला रोड पर निगम की टीम की ओर से दुकानों के तोड़े गए रैंप का प्रधान जगदीश धींगड़ा के सामने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर के किला रोड पर हुए अतिक्रमण पर निगम ने मंगलवार को रैंप पर हथौड़े चलाए तो हंगामा हो गया। यहां कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे नाले पर रैंप बनाए हुए हैं। संबंधित अधिकारियों का दावा है कि अतिक्रमण से नाला जाम हाेने पर निगम ने यह कार्रवाई की। वहीं, दुकानदारों ने बिना नोटिस दिए रैंप तोड़ने का आरोप लगाया।
निगम की टीम मंगलवार शाम को किला रोड पर गनेरी वाली गली पहुंची। यहां नाले पर दो से तीन फीट तक बाहर बनाए गए रैंप पर हथौड़े चलाने शुरू कर दिए जिससे दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, टीम ने हथौड़े चलाकर चार रैंप तोड़ दिए।
विज्ञापन

इस बीच वहां आसपास के कुछ दुकानदार एकत्र हो गए। प्रधान जगदीश भी पहुंच गए और कहा कि सफाई में सहयोग किया जाएगा और दुकानदार रैंप को खुद तोड़ लेंगे। वहीं, इस संबंध में प्रधान व दुकानदार प्रतिनिधि नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा से भी मिलेंगे।
विज्ञापन

निगम की टीम एक घंटे बाद लौटईगइ। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।

36...किला रोड पर निगम की टीम की ओर से दुकानों के तोड़े गए रैंप का प्रधान जगदीश धींगड़ा के सामने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें