फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थी मनीषा व अंकुश का राष्ट्रीय प्री आरडी शिविर में चयन

Thu, 30 Oct 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26 मनीषा।
विज्ञापन
रोहतक। जाट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के दो स्वयंसेवकों का चयन रिपब्लिक डे परेड के राष्ट्रीय प्री आरडी शिविर में हुआ है। इसमें मनीषा और अंकुश शामिल हैं। इस शिविर में देश भर से 200 स्वयंसेवक भाग लेंगे। इसके आधार पर रिपब्लिक डे पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय शिविर 21 से 30 नवंबर तक पंजाब में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एमडीयू के संबद्ध महाविद्यालय के 6 विद्यार्थियों का भी चयन राष्ट्रीय प्री आरडी शिविर में हुआ है। इनमें हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत से साक्षी, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ से पारितेष कुमार, एसएस गवर्नमेंट पीजी कॉलेज तिगांव से गुलशन, डीएवी कॉलेज फरीदाबाद से अंकित और सीआरए कॉलेज सोनीपत से हिमांशु शामिल हैं।


मूलरूप से नेपाल की रहने वाली हूं लेकिन वर्तमान में जिले के सेक्टर तीन में रहती हूं। इससे पहले 2024 प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। 2025 में दिल्ली में आयोजित कल्चर फेस्टिवल में भाग लिया था।
विज्ञापन

-मनीषा, छात्रा, जाट कॉलेज



वर्ष 2022 रोहतक में आयोजित कल्चर फेस्टिवल में पहला स्थान प्राप्त किया था। आसपास के गांवों में होने रागनी कंपीटीशन में भाग लेकर इनाम जीते हैं। जिले के धामड़ गांव का निवासी हूं।
विज्ञापन

-अकुंश, छात्र जाट कॉलेज

26 मनीषा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें