फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर का किला रोड हो गया स्मार्ट बाजार, मेयर ने किया उद्घाटन

Sat, 18 Oct 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
56...उपाचार्य कपिलपुरी महाराज के सानिध्य में किला रोड स्मार्ट बाजार का उद्घाटन करते मेयर रामअवत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर का किला रोड अब स्मार्ट बाजार हो गया है। जूना अखाड़ा के उपाचार्य कपिलपुरी महाराज के सानिध्य में मेयर रामअवतार वाल्मीकि, नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार शाम रीबन काटकर इसका उद्घाटन किया।
मेयर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि शहर की सड़कों के सुंदरीकरण, सुगम यातायात व्यवस्था और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किला रोड को स्मार्ट बाजार के रूप में डेवलप किया है। सफाई व्यवस्था के लिए यहां दुकानों पर डस्टबिन भी रखे गए। निगम आयुक्त डॉ. आनंद ने बताया कि किला रोड बाजार का कार्य लगभग 1.02 करोड़ की लागत से तय समय पर पूरा किया गया है।
विज्ञापन

यह शहर के व्यापारियों की वर्षों पुरानी मांग थी। किला रोड बाजार में 650 दुकानें हैं जहां रोजाना 3000 से अधिक ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते हैं। करीब एक करोड़ की लागत से इसे स्मार्ट बाजार बनाया गया है। हालांकि यहां लाइट लगाने का कार्य अभी बाकी है लेकिन त्योहार के मद्देनजर इसका उद्घाटन किया गया है ताकि ग्राहकों का यहां बेहतर सुविधाएं मिल सके।

इस दौरान वार्ड पार्षद नीरा भटनागर, वार्ड पार्षद कपिल नागपाल, अमित कुमार जैन, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर राजकुमार सहगल, किला रोड मार्केट एसोसिएशन से प्रधान जगदीश धींगड़ा, पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा, संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया, सहायक अभियंता तरुण आदि मौजूद रहे।
-
किला रोड को स्मार्ट बाजार बनाना न केवल दुकानदारों बल्कि ग्राहकों के लिए भी सुखद अनुभूति दे रहा है। यहां दीपावली पर लड़ियों से सजावट भी की गई है।
- सुनील बाउंट्रा, पूर्व प्रधान, किला रोड
-
दुकानदारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। नगर निगम ने यहां गंभीरता से तय समय पर कार्य किया है। दीपावली के अवसर पर यहां सुरक्षा के मिला माइक भी लगाए जाएंगे।
- जगदीश धींगड़ा, प्रधान, किला रोड
-
किला रोड बाजार में रोजाना काफी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए आते है। अब यहां सड़क व नाले बन गए और लाइट भी लग गई। इससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी।
- मनजीत, महिला

किला रोड बाजार में वर्षों बाद सुधार देखने को मिल रहा है। बाजार खुला-खुला लगा है। इससे यहां पर ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

- प्राची, महिला।

56...उपाचार्य कपिलपुरी महाराज के सानिध्य में किला रोड स्मार्ट बाजार का उद्घाटन करते मेयर रामअवत

56...उपाचार्य कपिलपुरी महाराज के सानिध्य में किला रोड स्मार्ट बाजार का उद्घाटन करते मेयर रामअवत

56...उपाचार्य कपिलपुरी महाराज के सानिध्य में किला रोड स्मार्ट बाजार का उद्घाटन करते मेयर रामअवत

56...उपाचार्य कपिलपुरी महाराज के सानिध्य में किला रोड स्मार्ट बाजार का उद्घाटन करते मेयर रामअवत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें