फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। अटायल गांव में नेहा (25) का शव फंदे से लटका मिला है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उसकी हत्या की है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि अटायल में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और मायके वालों को सूचना दी। झज्जर जिले के गांव बहराना से मायके वाले मौके पर पहुंचे और बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले नेहा की शादी अटायल निवासी रौनक के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी है। रौनक फौजी है और इसी सप्ताह छुट्टी लेकर घर आया है। नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी कारण उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें