फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में 27 दिन में एक भी दिन साफ नहीं रही हवा

विज्ञापन
31... रोहतक में चांदी टोल के पास खेतों में जलती पराली से निकलता धुआं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर की हवा महीने के 27 दिनों में एक दिन साफ नहीं रही है। यह स्थिति दिखाती है कि नवंबर में प्रशासन की ओर से वायु गुणवत्ता को स्थिर या सामान्य करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। महीने के दो दिन ऐसे रहे जिसमें हवा पूरी तरह जहरीली रही।
रोहतक की हवा प्रदूषित शहरों में देखी जा रह है। महीने में शहर की हवा अब तक 13 दिन बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुई जबकि दो दिन गंभीर, पांच बार खराब और दो बार मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 12 नवंबर को 406 व 13 नवंबर को 430 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के साथ हवा गंभीर रही थी। 15 नवंबर को 102 और 24 नवंबर को 147 एक्यूआई के साथ हवा मध्यम श्रेणी में रही।
इसके अलावा सभी दिनों हवा खराब और बेहद खराब रही। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट चार दिन डाटा उपलब्ध नहीं है। जिले में वीरवार को भी हवा सामान्य कम होने की बजाय 329 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में रही।
विज्ञापन

8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा रात का पारा
मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों रात का तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। 28 नवंबर को खुश्क रहने की संभावना है। रात के तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण कहीं कहीं सुबह के समय हल्की धुंध भी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें