फोटो और ईपीएस और लोगो लगाएं...
खबरों की ईपीएस लगाएं...
अमर उजाला इंपैक्ट...
- निगम आयुक्त ने सफाई को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों को दी हिदायत
- बोले- कचरा फेंकने वालों कि किए जाएं चालान
- सफाई को लेकर बनाई गई तीसरी जोन का टेंडर जारी
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर की सफाई को लेकर नगर निगम हरकत में आ गया है। मंगलवार को निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने सफाई ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक की और हिदायत दी कि बाजार में रात को सफाई कर कचरा उठाएं, साथ ही शहर में डंपिंग पॉइंट कम किए जाएं, क्योंकि जगह-जगह कचरा पड़ा होने के कारण शहर की सुंदरता प्रभावित होती है।
केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछली बार 2023 में रोहतक प्रदेश में अव्वल आया था, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग 71 पाॅइंट तक गिर गई थी। चुनावी साल 2024 में सफाई को लेकर ज्यादा काम नहीं हुआ। दूसरा सड़कों, बाजार व गलियों की सफाई का ठेका निगम ने निजी एजेंसी को दिया था, लेकिन दूसरी एजेंसी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। ऐसे में डेढ़ साल से टेंडर अटका हुआ है। इस कारण बाजार, सड़कों व गलियों में हर रोज सफाई नहीं हो पाती। निगम के पक्के 625 कर्मचारी हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
अमर उजाला ने शहर की सफाई को लेकर लगातार एक सप्ताह तक अभियान चलाया। इसके चलते मंगलवार को निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने सफाई ब्रांच की बैठक ली। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि मुख्य मार्गों व बाजारों में रेहड़ी व फड़ी वालों को डस्टबिन रखने व कूड़ा इधर-उधर न डालने के बारे में लोगों को जागरूक करने की हिदायत दी। गंदगी फैलाने वालों के चालान काटने की हिदायत दी। बाजार से रात के समय भी कूड़ा उठाने की हिदायत दी। शहर में बने डंपिंग पॉइंट कम किए जाएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, नगर अभियंता तरुण कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, कनिष्ठ अभियंता विकास, सहायक सफाई निरीक्षक नरेंद्र, परमजीत, सुमित फोगाट, संदीप राठी, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।