फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चेयरमैन ने भाई की शादी में लिया मात्र 1 रुपया, 36 बिरादरी को दिया न्योता

विज्ञापन
19जेएनडी10: कंडेला खाप के चबूतरे पर शादी का न्यौता देते हुए राकेश तलोढ़ा। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। कंडेला खाप के चबूतरे पर सोमवार को जींद ब्लॉक समिति के चैयरमेन ने भाई राजेश की शादी पर गांव कंडेला की 36 बिरादरी को निमंत्रण दिया। सर्व जातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि चैयरमेन ने अपने भाई के रिश्ते में मात्र एक रुपया लिया और प्रदेश में दहेज प्रथा को खत्म करने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि ब्लॉक के 71 गांव में 36 बिरादरी का न्योता दिया गया है। पिछले दिनों किसान नेता जयदीप चहल ने भी अपने भाई की शादी में एक रुपया लेकर दहेज प्रथा को दूर करने का काम किया था। उनकी शादी पंजाब में हुई थी। पंजाब में भी इस प्रथा को दूर करने का प्रचार जोर-जोर से हुआ था।
टेकराम कंडेला ने कहा है कि दहेज प्रथा की बुराई को खत्म करने के लिए हम उत्तरी भारत की खाप पंचायतें हरियाणा से लगते जितने भी राज्य हैं इस दहेज प्रथा को खत्म करने का काम करेंगे। इस दौरान कंडेला गांव के सरपंच अनूप और गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें