फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब के नशे में कीटनाशक से बेसुध युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा से बेसुध हुए खांडा गांव निवासी सोमपाल की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पीजीआई पहुंचकर मृतक के भाई के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

खांडा निवासी सुखबीर ने बताया कि 13 जनवरी को उसका 32 वर्षीय भाई सोमपाल खेत में गया था। खेत में शराब पीने के बाद गलती से कीटनाशक दवा पी ली।
शाम को घर आ गया। घर आने के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसके भाई की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार रात को उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि पुलिस ने सोमबीर के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें