फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चमारिया के फार्म हाउस पर 15 साल की युवती का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। चमारिया गांव के नजदीक पहल फार्म हाउस पर 15 साल की युवती का शव रविवार दोपहर फंदे से लटका मिला। पिता बेटी को मानसिक तौर पर परेशान बता रहे हैं। पुलिस सोमवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराएगी। तब मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी स्थित अलीगढ़ निवासी देवेंद्र परिवार सहित चमारिया गांव के पास अनिल पहल के फार्म हाउस पर रहते हैं। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे देवेंद्र की 15 साल की बेटी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर पुलिस एफएसएल एक्स्पर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारा गया। जांच के बाद एक्सपर्ट ने संकेत दिया है कि युवती की मौत आत्महत्या ही लग रही है। डीएसपी गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वह मानसिक तौर पर परेशान थी। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। डॉक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें