फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कस्बे की अनाज मंडी में धान की आवक तेज

Wed, 29 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29जेएनडी24 : अनाजमंडी में पहुंची धान की फसल। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की अनाज मंडी में इन दिनों धान की आवक जोरों पर है। अब तक कुल 2,33,708 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है जो पिछले साल की तुलना में लगभग 65 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

मंडी में अब तक सबसे अधिक आवक 1509 किस्म के धान की रही, जिसकी अब तक 1,22,228 क्विंटल आवक दर्ज हुई है। वहीं बासमती 1121 की आवक भी बढ़कर 1,10,985 क्विंटल पहुंच गई है जो पिछले वर्ष की तुलना में 155 प्रतिशत ज्यादा है।
मंडी में धान की आवक के साथ-साथ लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक कुल 1,82,729 क्विंटल धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है। इसके अलावा बाजरा की दरें 1900 रुपये प्रति क्विंटल बनी हुई हैं और अब तक 6780 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंच चुका है जो पिछले वर्ष की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक है। आढ़तियों के अनुसार आने वाले दिनों में धान की आवक और तेज होगी।
विज्ञापन



वर्जन
मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी।-कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें