फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना : रणवीर ढाका

Sun, 16 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मोखरा की श्याम पाना चौपाल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा मोखरा मंडल की बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की राष्ट्रीय पहल बन चुकी है। जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को मजबूत करना, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोखरा मंडल के तहत आने वाले गांवों में विकास और औद्योगिक संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने की आवश्यकता है। ढाका ने कहा कि मोखरा मंडल के हर गांव में सरकारी योजनाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर मोखरा मंडल अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, महंत सतीश दास, रेखा रोहिल्ला, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज, मंडल महामंत्री मनदीप, रघुवीर सेन, प्रवीण खत्री, जॉनी सरपंच, कविता खरकड़ा, बलवान मलिक, प्रवीण वशिष्ठ, नवीन मलिक, सतबीर व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें