फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ठेका लूटने के नौ घंटे बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
गांव आंवल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर तैनात पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हथियार दिखाकर बुधवार सुबह 9:30 बजे मुरादपुर टेकना के पास शराब ठेके से 15 हजार रुपये लूटने के आरोपियों को पुलिस ने नौ घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुनारिया निवासी सुमित व लाखनमाजरा निवासी सोमवीर को एवीटी स्टाफ ने आंवल के पास शाम करीब छह बजे पकड़ा है। मुठभेड़ में सोमबीर के पैर और सुमित के घुटने में एक-एक गोली लगी है। घायल बदमाशों को पीजीआई में उपचार दिया जा रहा है।
एवीटी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह मुरादपुर टेकना के पास शराब ठेके पर दो बदमाश शराब खरीदने पहुंचे थे। सुमित ने सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 15 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस व एवीटी स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे टीम को दोनों आरोपियों के आंवल गांव के पास होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने दबिश दी तो सुमित ने एवीटी स्टाफ पर तीन राउंड फायर कर दिए। जवाब में टीम ने पांच गोलियां चलाईं। एक गोली एक के पैर में और एक गोली दूसरे के घुटने में लगी। दोनों को पीजीआई में भर्ती किया गया है।
आईएमटी से बाइक का इस्तेमाल किया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आईएमटी से बाइक चोरी की थी। इसी बाइक से वह लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा डाल दिया।
शराब ठेके से 15 हजार रुपये की लूट के मामले में एवीटी स्टाफ ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को पकड़ा है। इलाज के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। -वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी।

गांव आंवल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर तैनात पुलिस की टीम। संवाद

गांव आंवल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर तैनात पुलिस की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें