रोहतक। प्रेम नगर कॉलोनी के लोग दूषित जलापूर्ति की समस्या से परेशान हैं। इसके चलते लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि समय पर दूषित जलापूर्ति का समाधान नहीं हुआ तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
उनका कहना है कि कॉलोनी के लोग बीमार हो रहे हैं। समाधान के नाम पर आश्वासन दिया जा रहा है। प्रशासन मूलभूत सुविधा ही पूरी नहीं कर पा रहा है। इस दौरान जगदीश खत्री, बिजेंद्र ढुल, सीमा देवी, खजानी देवी, राजपाल सिंह, अनिल दहिया, केला देवी, टीनू, संजय मलिक, ओमपाल व मंजीत आदि उपस्थित रहे।