फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जानलेवा हमले के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 26 Aug 2024 02:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक निरीक्षक बलदेव ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी हाल बादली रोड निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति की मृत्यु हो गई है और वह अपने बच्चे के साथ झज्जर में रहकर मजदूरी करती है।
विज्ञापन

करीब 2 साल से राजेंद्र निवासी बिहारीपुर खुर्द जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के साथ रह रही है। 23 अगस्त की शाम को राजेंद्र शराब पीकर घर आया और लड़ाई-झगड़ा करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने चाकू से उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया।

शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेंद्र को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें