फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक पर हमला करने का आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी राहुल पर जानलेवा हमले के तीसरे आरोपी को सीआईए दो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी राहुल पर 14 जुलाई की रात को घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी समय राहुल का भाई आकाश व अरुण स्कूटी से घर की तरफ आ रहे थे। गली में अंकित और अन्य करीब करीब 10 लडकों ने आकाश की स्कूटी को रुकवा लिया। भाईयों के साथ कहासुनी होते देख राहुल भी वहां चला गया। राहुल उनसे अपने भाई को छुडवाने लगा तो एक युवक ने उस पर डंडे से हमला किया था। जबकि दूसरे ने गोली चलाई थी जो राहुल के बाएं पैर में लगी थी। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिजन की ओर से सिटी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने 17 अक्तूबर को मायना गांव निवासी नीतीश उर्फ पौने को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में शामिल रहे रूपेश और अशोक उर्फ शौकी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें