रोहतक। पंंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना को एम्स नई दिल्ली में प्रोफेसर एमिरेट्स की उपाधि से नवाजा गया है। यह उपाधि कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए है।
कुलपति की उपलब्धि पर कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉक्टर एसएस लोहचब, प्राचार्य डॉक्टर संजय तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपाधि के मिलने से संस्थान का पूरे देश में नाम रोशन हुआ है। यह संस्थान के लिए गर्व की बात है।
यह हैं एमेरिटस उपाधि के मापदंड
- विशेषज्ञता और उत्कृष्ट योगदान।
- शोध और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान।
- संस्थान के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं।
- समाज में सकारात्मक प्रभाव।