फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महाप्रबंधक व साझा मोर्चा में 25 को होगी 26 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा

Sat, 22 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा रोहतक डिपो
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की रोहतक डिपो की सभी यूनियनों की शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। यहां डिपो स्तर की मांग व समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। यहां महाप्रबंधक की ओर से साझा मोर्चा को बातचीत के लिए 25 मार्च के बुलावे पर भी चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता डिपो जितेंद्र लाकड़ा ने की।
विज्ञापन

जितेंद्र ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं से संबंधित 26 सूत्रीय मांग पत्र महाप्रबंधक को 7 मार्च को दिया जा चुका है। इसमें किलोमीटर बढ़ाने के लिए पुराने रोटेशन के साथ हुई छेड़छाड़ को दुरुस्त करने, सभी कर्मचारियों के लंबित एसीपी लगाने, चालक परिचालकों का लगभग 16 महीने से लंबित रात्रि भत्ता तुरंत जारी करने, कर्मचारियों के निलंबित केसों का निपटान, इलेक्ट्रिक सिटी बसों के बूथ का उचित समाधान करने समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।
मांग पत्र में चालकों को मार्ग पर जाने से पूर्व ड्यूटी स्लिप देने, चालक परिचालकों काे सामान रखने के लिए लॉकर बनवाने, परिचालकों के लिए खुले पैसों की व्यवस्था करने, बीमार व सीनियर कर्मचारियों को मार्ग के बजाय अन्य ड्यूटी पर लगाने, सभी कर्मचारियों की सर्विस कन्फर्म करने, सभी चालक परिचालकों को सभी मार्गों पर चलने का समान अवसर प्रदान करने, बसों में चार्जिंग पॉइंट लगवाने, संवेदनशील सीटों पर लगे कर्मचारियों को मुख्यालय की हिदायत अनुसार छह माह में बदलने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य सतबीर मुंढाल ने कहा कि 25 मार्च को महाप्रबंधक ने साझा मोर्चा के सदस्यों को मांग पत्र पर बातचीत करने के लिए बुलाया है। यहां किसी तरह के समाधान की उम्मीद है। इस मौके पर जोगेंद्र ढुल, सुरेश नेहरा, सतबीर मुंढाल, जितेंद्र, जोगिंदर मलिक, मनजीत कारोर, सुमेश कुंडू, मनीष अहलावत, सुरेंद्र मकडोली, राजेश पंघाल, प्रवीण, गिरिराज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें