फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जन्माष्टमी के लिए सजे मंदिर, बाजारों में रौनक

विज्ञापन
25सीटीके12..दुर्गा भवन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयार की झांकी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। मूर्तियों का शृंगार भी किया गया है। उनको नए पोशाक और आभूषण पहनाकर सुशोभित किया जा रहा है। जन्माष्टमी के कारण बाजारों में भी रौनक है। कान्हा के पोशाक की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर गुफा वाला मंदिर में राम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह बिजली से चलित झांकी होगी। इसे ठीक मंदिर के प्रवेश के पास सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालर लगाई गई है। वहीं, गोकरण धाम को भी लाइट से सजाया गया है। बाबा कर्णपुरी धाम में वृंदावन से कान्हा के लिए भव्य पोशाक आया है। इधर, कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक है। बाजारों में खरीदारी के लिए रविवार को लोग पहुंचे। अवकाश के दिन बाजार में अच्छी भीड़ रही। कान्हा की पोशाक खरीदने के लिए लोगों में क्रेज दिखा।

आगरा से आई स्वचालित झांकियां
श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी अंतिम रूप में है। 16 कला संपूर्ण भगवान कृष्ण जी के जीवन लीलाओं पर आधारित झांकियां आगरा से बलदेव चित्रशाला में तैयार की गई है। बृज की होली, भगवान कृष्ण जी गोमाता का दूध पीते हुए, भगवान कृष्ण राधा को फूलों का गजरा लगाने आदि झांकियां तैयार की है। मंदिर को आकर्षक 3डी लाइट से सजाया गया है। संस्था का उद्देश्य कोई भी भूखा न रहे तो संस्था ने पिछले 6 साल से अनवरत देशी घी से निर्मित भंडारा प्रतिदिन लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें