फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज आज : राजस्थान के कंगन और अरेबिक मेहंदी से सजे हाथ

Sun, 27 Jul 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झूल घली सामण की...सावन में तीज पर्व हरियाणवी संस्कृति से बड़ा महत्व है। इस त्योहार पर महिला - फोटो : mathura
विज्ञापन
रोहतक। हरियाली तीज पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में देर रात तक रौनक रही। त्योहार को भुनाने के लिए बाजार भी सजे रहे। मिठाई की दुकानों पर घेवर, पतंग की दुकानों पर मांझे व पतंग की मांग बनी रही। यही नहीं, दुकानों पर भी देर रात तक महिलाएं मेहंदी लगवाती नजर आईं। बाजार में राजस्थानी कंगन व अरेबिक मेहंदी के प्रति महिलाओं में आकर्षण बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं ने तीज की खरीदारी की। बाजार में अरेबिक डिजाइन की मेहंदी महिलाओं की पहली पसंद बनी रही। फिरोजाबाद की चूड़ियां, जयपुर के जर्किन व राजस्थान के कंगन की मांग बनी रही। महिलाएं साड़ियां खरीदती नजर आईं। सराया, अनारकली, नायरा कट, आलिया समेत सूट भी डिमांड में रहे।
रेलवे रोड स्थित दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं ने हरे और गहरे रंग की साड़ी व सूट की ज्यादा खरीदारी की। साथ ही, देर रात तक चूड़ी बाजार में भी रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें