फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परीक्षा देकर अभ्यर्थी बोले-सवाल मुश्किल नहीं थे, हल करने में समय लगा

Sun, 27 Jul 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पूनम
विज्ञापन
रोहतक। सीईटी की सुबह की परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने कहा कि सवाल मुश्किल नहीं थे क्योंकि गणित के सवाल घुमाकर पूछे गए थे। हल करने में समय लगा। भिवानी से आई अभ्यर्थी पूनम ने बताया कि 100 सवालों को हल करने के लिए कम से कम दो घंटे चाहिए लेकिन 1 घंटा 45 मिनट में ही सवाल हल करने थे।
विज्ञापन

गणित व तार्किक प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे। उनको हल करने में समय लगा। प्रियंका ने बताया कि सामान्य ज्ञान से प्रश्न मुश्किल पूछे गए थे जिनको हल करने में समय लगा। हरियाणा से जुड़े सामान्य ज्ञान के सवाल सरल थे।
भिवानी के तिगड़ान से आई वर्षा ने कहा, उसके हिसाब से पेपर मुश्किल आया हुआ था क्योंकि उसने 10 दिन पहले ही पढ़ाई करनी शुरू की थी। गणित के सवाल तो मुश्किल लगे। हरियाणा सामान्य ज्ञान के काफी सवाल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम

पूनम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें