कलानौर। उपमंडल नागरिक अस्पताल कलानौर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार मलिक की अध्यक्षता में आशा वर्कर्स को पोलियो रोधी अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अपने बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें।
ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर जसवीर रंगा ने बताया कि उपमंडल नागरिक अस्पताल कलानौर के अंतर्गत 8364 घरों में 5 साल तक के 4075 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम रविवार, सोमवार और मंगलवार तक चलेगा। संवाद