फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तनीषा ने स्वर्ण जीतकर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
फोटो :: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी पहलवान से हाथ मिलाती तनीषा (दाएं) व अन्य। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुश्ती के अखाड़े में तनीषा हरसाना ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बहादुरगढ़ में रविवार आयोजित स्कूल स्टेट गेम्स में तनीषा ने 33 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
तनीषा पिछले पांच वर्षों से बजरंग अखाड़े में धर्मवीर पहलवान के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। नियमित प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में आयोजित एसडब्ल्यू की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल में पदक पर नजर
प्रशिक्षक धर्मवीर पहलवान ने बताया कि तनीषा मेहनती और प्रतिभावान पहलवान हैं। वह नियमित अभ्यास के साथ हर मुकाबले से सीखने का प्रयास करती हैं। उनकी मेहनत और लगन के चलते खेल में लगातार सुधार हो रहा है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तनीषा के सामने कड़ी चुनौती होगी। स्कूल स्टेट गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद उनका लक्ष्य वहां भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें