फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोककला से जीवंत हुईं वीर गाथाएं, शहीदों को किया नमन

Sun, 20 Sep 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
54- गौकर्ण पार्क में शहीदों के नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। गौकर्ण पार्क में रविवार को 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहरवासी बड़ी संख्या में उमड़े, देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। कलाकारों ने लोककला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शहीदों के त्याग और शौर्य को नमन किया। यह आयोजन हरियाणा कला परिषद-रोहतक मंडल, हरियाणा सरकार और हरियाणा लोक कला संस्थान ने मिलकर किया। कलाकारों ने वीर जवानों की गाथाएं जीवंत कीं। हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने शहीदों के बलिदान को प्रेरणा बताया। उन्होंने युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने पर जोर दिया। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने शहीदों के त्याग को राष्ट्रीय चेतना की धरोहर कहा। आयोजक यशपाल चौहान ने शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन



रोहतक। गौकर्ण पार्क में रविवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े और देशभक्ति के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कलाकारों ने लोककला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शहीदों के त्याग और शौर्य को नमन किया।
कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद-रोहतक मंडल, हरियाणा सरकार और हरियाणा लोक कला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कलाकारों ने लोककला के माध्यम से वीर जवानों की गाथाओं को जीवंत किया। देशभक्ति गीतों ने दर्शकों को भावुक किया और उन्होंने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और कर्तव्य की भावना से जोड़ने पर जोर दिया। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने कहा कि शहीदों का त्याग हमारी राष्ट्रीय चेतना की धरोहर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी के मन तक शहीदों की वीरता पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक यशपाल चौहान ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य शहीदों की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन किया। उन्होंने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें