फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं पशुपालक : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किसान पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं। इसमें गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, मुर्गी के रखरखाव के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है। छोटे किसानों की पशुपालन व अन्य क्षेत्रों से आय बढ़ाने के लिए यह योजना चल रही है। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान अपने पशुओं की देखभाल पर होने वाले खर्च के लिए ऋण ले सकता है। कोई भी पशुपालक 1.60 लाख रुपये तक की राशि बिना कोई जमीन गिरवी रखे या बिना गारंटी बनवा सकता है। यदि कोई पशुपालक इससे अधिक लिमिट का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है, तो उसे जमीन या जमानत देना अनिवार्य होगा। पशुधन किसान क्रेडिट कार्डधारक को सालाना सात फीसदी साधारण ब्याज दर पर बैंक द्वारा ऋण दिया जाएगा। यदि कार्डधारक ऋण का समय पर भुगतान करता है, तो उसे केंद्र सरकार की तरफ से तीन फीसदी ब्याज का अनुदान दिया जाएगा। पशुपालक को ऋण केवल चार फीसदी के हिसाब से चुकाना होगा। सात फीसदी ब्याज दर के हिसाब से अधिकतम तीन लाख रुपये तक की ऋण राशि पर केंद्र सरकार की ओर से तीन फीसदी ब्याज दर का अनुदान दिया जाएगा। कार्डधारक ऋण की राशि जरूरत के अनुसार समय-समय पर ले सकता है। पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड धारक द्वारा लिया ऋण एक साल की समयावधि में जमा न करने पर 12 फीसदी सालाना ब्याज की दर से ऋण का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें