रोहतक। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हरियाणा ने सर्विसेज को 6 विकेट से हराया। इसमें रोहतक के निशांत सिंधु ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 16 रन दिए। रोहतक के ही आशीष सिवाच ने 13 गेंदों पर दो चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। इसके सर्विसेज की ओर से रोहतक के मोहित राठी ने 366.67 के स्ट्राइक रेट के साथ 11 रन बनाए। मुकाबला हैदराबाद में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज ने 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। संवाद