संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक स्वामी विवेकानंद जयंती से महर्षि दयानंद जयंती तक सूर्य नमस्कार अभियान 2026 चलाया जा रहा है। प्रदेशभर में हरियाणा योग आयोग की ओर से एक हाह तक यह अभियान चलाया जा रहा है। चार वर्षों की तरह इस साल भी यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
नागरिक अस्पताल की योग विशेषज्ञ डॉ. पूजा ने बताया कि सूर्य नमस्कार अभियान के लिए हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने ऑनलाइन मीटिंग कर अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
पंजीकरण के लिए जिलावार न्यूनतम एक लाख पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद 26 जनवरी को हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार झांकी का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा योग आयोग की ओर से किए कार्यों को भी दिखाया जाएगा।
-
जिले में अभियान के लिए विभाग व तारीख
योग व्यायामशाला 12
आयुष डिस्पेंसरी 13 से 14 जनवरी
पुलिस लाइन 15 से 17 जनवरी
खेल विभाग 19 जनवरी से 21 जनवरी
स्वास्थ्य विभाग 22 जनवरी व 27 जनवरी
लघु सचिवालय 28 जनवरी व 30 जनवरी
प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग, आईटीआई 2 फरवरी से 4 फरवरी
उच्चतर शिक्षा विभाग 5 फरवरी से 7 फरवरी
जेल विभाग 9 फरवरी से 10 फरवरी
नगर निगम, बैंक, महिला एवं बाल विकास 11 फरवरी
गुरुकुल 12 फरवरी