रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) और प्रदेश सरकार के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से शुक्रवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डीएलसीसुपवा के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नाटक शून्य से शिखर तक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष और विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
डीएलसीसुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से तैयार शून्य से शिखर तक के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन की यात्रा और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को थिएटर के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।