फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फिल्म फेस्टिवल के लिए सुपवा के छात्रों की शाॅर्ट फिल्म सृजन चयनित

Thu, 29 Jan 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23...सुपवा के छात्र हेमंग व्यास। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) के छात्रों की ओर से तैयार शॉर्ट फिल्म सृजन का चयन जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। यह 13 फरवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा जहां सृजन की विशेष तौर पर स्क्रीनिंग की जाएगी।
फिल्म एवं टेलीविजन विभाग के महेश टीपी बताते हैं कि आठ मिनट की शॉर्ट फिल्म सृजन को पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने तैयार किया है। इसका निर्देशन हेमंग व्यास ने किया है। सिनेमैटोग्राफी हैप्पी कुमार डीओपी की ओर से की गई है जबकि संपादन की जिम्मेदारी अभी वैद ने निभाई है।
विज्ञापन

ध्वनि संयोजन में पुलकित शर्मा ऑडियोग्राफर और कला निर्देशन में आर्ट डायरेक्टर छैल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि पढ़ाई के समय तैयार की गई शॉर्ट फिल्म को सराहना मिलने से साफ है कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सुपवा के छात्र देश की फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनेंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा के अनुसार प्रदेश सरकार के फिल्म, फैशन, फाइन आर्ट्स एवं आर्किटेक्चर विश्वविद्यालय ने निर्मित संवेदनशील शॉर्ट फिल्म सृजन ने देश के प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में पहले भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें