30...रोहतक के हसनगढ़ में अवैध निर्माण गिराती बुलडोजर। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : udhampur news
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से अवैध निर्माणों व कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए हसनगढ़ में बुधवार को दो अवैध निर्माण और एक चहारदीवारी को गिराया गया। करीब दो एकड़ क्षेत्र में थी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिले में अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़-फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। संवाद